Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल को जैव प्रौद्योगिकी में दक्षता उन्नयन के लिए 4.32 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को जैव प्रौद्योगिकी में दक्षता उन्नयन के लिए 4.32 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

    By Himachal VartaOctober 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अन्तर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभाग से 4.32 करोड़ रुपये की ‘जैव प्रौद्योगिकी में कौशल विज्ञान कार्यक्रम’ परियोजना स्वीकृत हुई है। तीन वर्ष की अवधि वाली इस कौशल विकास परियोजना के अन्तर्गत जैव प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत विभिन्न उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका लाभ जमा दो उत्तीर्ण विद्यार्थी व जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक उठा सकेंगे।
    मुख्य सचिव ने आज यहां पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा आयोजित राज्य जैव प्रौद्योगिकी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के उन छह राज्यों में शामिल है, जहां इस परियोजना को कार्यान्वित किया जाएगा।
    डाॅ. बाल्दी ने कहा कि फसलों और पशुओं से जुड़े कृषकों के मुद्दों का जैव प्रौद्योगिकी के माध्यम से समाधान किया जाना चाहिए। उन्नत प्रजाति की फसलें समय की मांग हैं, इसलिए इन किस्मों के बीजों के विकास और किसानों तक उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न फसलों की मौजूदा किस्मों में सुधार पर भी बल दिया।
    उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग को एक उप-समूह गठित करने के निर्देश दिए, जिसमें शोध एवं विकास संस्थान, फील्ड विस्तार कार्यालय और कृषकों को सम्मिलित किया जाए ताकि किसानों के उत्पादों सम्बन्धी मुद्दों को समुचित प्रकार से सामने लाकर शोध के जरिए उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी नीति-2014 में सुधार के लिए भी एक अन्य उप-समूह गठित करने के लिए कहा।
    मुख्य सचिव ने शोध एवं विकास संस्थानों को निर्देश दिए कि औषधीय, केसर, हींग आदि फसलों के उत्पादन में वृद्धि की संभावनाओं पर एक प्रस्ताव तैयार करें, क्योंकि प्रदेश में इनके माध्यम से किसानों की आर्थिकी में आशातीत बदलाव आ सकता है। उन्होंने उच्च उत्पादकता की क्षमता रखने वाली विभिन्न फसलों के उत्पादन पर भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
    बैठक में जानकारी दी गई कि आईसीएआर-सीपीआरआई ने प्रदेश की जलवायु के अनुकूल आलू की नई किस्में तैयार कीं हैं, जिन्हें जल्द ही प्रदेश के किसानों के बीच प्रोत्साहित करने के प्रयास होने चाहिए।
    पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डी.सी. राणा, प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. सरयाल, सेवानिवृत्त कुलपति प्रो. पी.एल. गौतम और टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.