नाहन। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र मेले के दौरान तीसरे नवरात्रे तक लगभग 16 हजार श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके माता का आर्शीवाद प्राप्त किया।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास डॉ. आर.के. परूथी ने बताया कि अब तक तीन दिनों के दौरान माता को लगभग 31 लाख 60 हजार 400 रूपये नगद राशि तथा 25 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना और 7 किलो चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। उन्हाेंने बताया कि तीसरेे नवरात्रे के दिन मंगलवार को लगभग 5 हजार श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया तथा 06 लाख 21 हजार 200 रूपये के अतिरिक्त सोना 01 ग्राम 400 मिलीग्राम व 700 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27