शिमला। भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पांगी क्षेत्र के लिए केन्द्र सरकार से रज्जू मार्ग परियोजना को स्वीकृत करवाने के लिए धन्यवाद किया। यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र को इस वर्ष सितम्बर माह में स्वीकृति के लिए भेजी गई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं, जिसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस परियोजना को स्वीकृति मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांच चरणों में लगभग 600 करोड़ से बनने वाले 21.4 किलोमीटर इस रज्जू मार्ग को स्वीकृति दी है। यह रज्जू मार्ग पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ भनोड़ी से प्रीगारा की ओर बनाया जाना है।
Breakng
- कबड्डी फाइनल में चंडीगढ़ ने सराहा को हराकर ट्राफी जीती
- चूडेश्वर सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई
- कालाअंब के खैरी में कर्मचारियों को बताए आग से बचाव के तरीके
- हिमाचल प्रदेश में जल्द आयोजित होगा मॉडलिंग का कार्यक्रम : सुरजीत शर्मा
- 06 मई को नाहन समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
- जमटा काटल सड़क पर दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत व अन्य दो गंभीर घायल हुए हैं।
Monday, May 6