Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने दुर्लभ हिमालयी चैहड़ फिजेंट को विलुप्त होने से बचाने के लिए जंगल में छोड़ा
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने दुर्लभ हिमालयी चैहड़ फिजेंट को विलुप्त होने से बचाने के लिए जंगल में छोड़ा

    By Himachal VartaOctober 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विलुप्त होने की कगार पर जंगली चैहड़ फिजेंट प्रजाति के पक्षी को शिमला जिला के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सेरी गांव में छोड़ा गया। इस दुर्लभ चैहड़ फिजेंट के संरक्षण व प्रजनन में प्रदेश का वन्य प्राणी प्रभाग, (वन विभाग) सराहनीय कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा इस चैहड़ पक्षी का भी संरक्षण व प्रजनन किया गया है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पक्षी के लुप्त होने वाले खतरों को भांपते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा इसके संरक्षण व प्रजनन के लिए चिन्हित किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार के दुर्लभ पक्षियों की संख्या बढ़ना है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह पक्षी विलुप्त होने की कगार पर है और वन्य प्राणी विभाग इसके संरक्षण व प्रजनन में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रजाती का एक जोड़ा भी नजदीक के जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त कि की यह पक्षी जंगल में संरक्षित रहेगा तथा इसकी आबादी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है और किसी भी जानवर का शिकार करना एक अपराध है। उन्होंने राज्य वन्य प्राणी विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए, उनसे इस कार्य को भविष्य में जारी रखने का आग्रह किया ताकि चैहड़ फिजेंट की संख्या में बढ़ौतरी हो सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीव हमारे वनों के अभिन्न अंग हैं और इनके लिए ऐसा वातावरण स्थापित किया जाना चाहिए जिसमें वह स्वतंत्रतापूर्वक और बिना किसी भय से रह सकें। उन्होंने कहा कि यह पक्षी न केवल लोगों को आकर्षित करते हैं बल्कि पर्यावरण को व्यहार्य और सतत् बनाते हंै।
    वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि चैहड़ फिजेंड हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वालो एक दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी है तथा इस प्रजाति के पक्षियों को बचाने के लिए सभी लोगों को प्रयास करने चाहिए।
    मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डाॅ. सविता ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया और कहा कि चायल की खडियून पक्षीशाला की पहचान चैहड़ फिजेंट के संरक्षण एवं प्रजनन से हुई है।
    पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक आर.डी. कश्यप, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, स्थानीय भाजपा नेता विजय ज्योति सेन भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.