Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने उपमण्डल कोटी के लिए 11.56 करोड़ की बहाव सिंचाई योजना की आधारशिला रखी
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने उपमण्डल कोटी के लिए 11.56 करोड़ की बहाव सिंचाई योजना की आधारशिला रखी

    By Himachal VartaOctober 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री ने जुन्गा दशहरे को किया जिला स्तरीय मेला घोषित
    वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के समान व संतुलित विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
    यह बात जय राम ठाकुर ने जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दरभोग पंचायत के सेरी गांव को लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इसके उपरांत उन्होंने 11.56 करोड़ रुपये की लागत से उपमण्डल कोटी में निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखी। इस सिंचाई योजना से 11 पंचायतों की लगभग 524 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
    मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव, 2019 में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बहुमत पाकर एक रिकाॅर्ड स्थापित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए है जिसके कारण आज केन्द्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि यह नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से ही संभव कि आज भारत विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है जिनमें तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल आंतकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है बल्कि सर्जिटकल स्ट्राइक जैसे साहसिक कदम भी उठाए है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 महीनों में लिए गए निर्णयों से लोगों की आर्थिकी में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए जनमंच कार्यक्रम को विपक्षी दलों द्वारा भी सराहा जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा घटाकर 80 से 70 वर्ष करने से लगभग 1.30 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1100 प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक वरदान साबित हुई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के आरम्भ होने से देश के लोगों को उपचार करवाने के लिए पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 50 करोड़ लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाया जा चुका है इससे गरीब रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के लगभग 22 लाख लोगों को लाया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना सेे वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत लाने के लिए हिम केयर योजना का शुभारम्भ भी किया है।
    मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत इस क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना की घोषणा की। उन्होंने सेरी कटैया मझार से सतलाई सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, भराड़िया खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये, राजकीय मध्यामिक पाठशाला भराड़िया के लिए पांच लाख रुपये, सामुदायिक भवन जटोली के लिए पांच लाख और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणाएं की।
    उन्होंने शिमला में आयोजित होने वाले जुन्गा दशहरा मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा की।
    पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने क्षेत्र में बहाव सिंचाई योजना की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर फसल विविधिकरण से किसानों को लाभ होगा और उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
    सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा ने भी इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    भाजपा की स्थानीय नेता विजय ज्योति सेन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने का भी आग्रह किया।
    पूर्व विधायक आर.डी. कश्यप, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर, नगर निगम शिमला के उप महापौर राकेश तथा उपायुक्त शिमला अमित कश्यप भी अन्य गणमान्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.