नाहन। आईपीएच विभाग इन दिनों पानी की पाइप लाइनों की मरम्मत में जुटा है इससे शहर में जलापूर्ति में बाधा आई है इससे नाहन मेडिकल कॉलेज भी प्रभावित हुआ है। हालांकि आईपीएच विभाग ने पहले ही 2 दिन जलापूर्ति बाधित होने रहने की सूचना जारी की लेकिन नाहन मेडिकल कॉलेज में शायद इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया, इस कारण यहां उपचाराधीन मरीज पानी के लिए तरसते व इधर उधर भटकते रहे। जिन मरीजों के साथ तीमारदार थे उनके लिए तो पानी की खोज तीमारदारों ने की, परंतु जिन्हें यह सहूलियत नहीं थी उन्हें खुद रोगों की पीड़ा झेलते हुए पानी की तलाश करनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पानी के लिए तरसते भटकते हाफते मरीजों को राहत देने में कोई दिलचस्पी ही नहीं दिखे। कुछ पीड़ित परेशान मरीजों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि जब आईपीएच विभाग ने पहले ही पानी की आपूर्ति बाधित होने की सूचना दे दी थी तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों के हित में अपने स्तर से पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की। मरीज अन्य जरूरतें तो क्या पीने के पानी के लिए भी तरस गए। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज का बड़ा नाम है उसमें मरीजों को पानी ना मिले या इसके लिए तरसना भटकना पड़ा है इससे अच्छा संकेत नहीं मिलता। एक मरीज ने बताया कि पानी की समस्या के बारे में पूछने पर टका-सा जवाब मिला की सप्लाई बंद है क्या करें, जबकि बिना पानी के जान संकट में है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27