शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में राज्यपालों के उप समूह के साथ नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आन्नदीबेन पटेल ने की।
बैठक के दौरान देश के लिए नई शिक्षा नीति को बनाने के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने इस विषय पर अपने बहुमूल्य विचार रखे
गोआ के राज्यपाल मृदुला सिन्हा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा, अंडेमान और निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर देवेन्द्र कुमार जोशी, दमन और दियू तथा दादर और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने भी इस बैठक में भाग लिया।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी बैठक में उपस्थित थे।
Breakng
- वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
Monday, June 29