Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री द्वारा मण्डी शहर में पहली बार ब्यास आरती का शुभारम्भ
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री द्वारा मण्डी शहर में पहली बार ब्यास आरती का शुभारम्भ

    By Himachal VartaOctober 5, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला/मंडी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं मण्डी शहर के लोगों के साथ पंचवक्त्रा मन्दिर के निकट ब्यास नदी के तट पर ब्यास आरती का शुभारम्भ किया। ‘गंगा आरती’ की तर्ज पर आरम्भ ‘ब्यास आरती’ के समय लोगों में भक्तिभाव देखने लायक था तथा एक आलौकिक आध्यात्मिक दृश्य देखकर सभी अभिभूत थे।
    उत्तर प्रदेश के काशी के पुजारियों के साथ हजारों लोगों ने ब्यास नदी के तट पर एकत्रित होकर अपने हाथों में दीये लेकर मन्त्रोचारण किया तथा लोगों ने, आशा और कामनाओं के प्रतीक जगमगाते मिट्टी के दीयों को ब्यास नदी में प्रवाहित किया।
    इसके उपरान्त, मुख्मंत्री जय राम ठाकुर ने इन्दिरा मार्केट मण्डी में छोटी काशी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मण्डी के सेरी मंच में मंत्रमुग्ध करने वाली लाईटों व साउंड शो का भी आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, इन्द्र सिंह गांधी, अध्यक्ष मिल्डफैड निहाल चन्द शर्मा, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड राजबली, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, अध्यक्ष नगर निगम मण्डी सुमन ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राम सुभग सिंह, उपायुक्त मण्डी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.