Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपचुनाव के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित

    By Himachal VartaOctober 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आज नाहन में निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. परूथी ने की।
    आर.के. परूथी ने कहा कि निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए इस कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मतदान पूर्व, मतदान दिवस एवं मतदान उपरान्त प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर पूर्वाभ्यास आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के लिए पूरी तरह तैयार करना होता है वहीं उन्हें अभ्यास के माध्यम से निपुण भी बनाया जाता है ताकि चुनाव प्रक्रिया बाधारहित एवं समय पर पूरी हो सके।
    उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया टीम वर्क है तथा इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि 55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में सभी चुनावी कार्य समय पर एवं निर्विघ्न सम्पन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सभी से यह अपेक्षा रखता है कि निर्वाचन कार्य को नियमानुसार पूरा किया जाए और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने कार्य को त्रुटिरहित पूरा करें।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रथम अभ्यास में सभी पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के सम्बन्ध में विस्तार सेे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। उन्हें चुनाव में प्रयुक्त की जाने वाली सभी मशीनों का व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया गया। सभी को इस चुनाव में प्रयुक्त होने वाली नवीन एवं आधुनिक इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एम-3 (ईवीएम) की कार्यप्रणाली की भी पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
    द्वितीय पूर्वाभ्यास 13 अक्तूबर, 2019 को नाहन में तथा तृतीय पूर्वाभ्यास 18 अक्तूबर, 2019 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
    आज आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में 193 पीठासीन अधिकारी, 193 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 386 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
    55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को 113 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचन्द डोगरा सहित पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.