शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हादसे में घायल एक व्यक्ति को चम्बा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारों को शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27