Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वस्थ लोकतंत्र के लिए करें मतदान
    हिमाचल प्रदेश

    स्वस्थ लोकतंत्र के लिए करें मतदान

    By Himachal VartaOctober 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। 55-पच्छाद (अनुसूचित)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियां आयोजित की गई।
    स्वीप के नोडल अधिकरी, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अन्य को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि वोट हमारा अधिकार है और वोट की अहमियत सभी को पता होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से 21 अक्तूबर, 2019 को उप चुनाव में बढ़चढ़ हिस्सा लेने तथा मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेना अहम है तथा स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें।
    विवेक नेगी ने सभी को अवगत करवाया कि स्वस्थ लोकतंत्र में जन-जन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और मतदाताओं को बिना किया भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारो निष्पक्ष एवं भयरहित वातावरण में चुनाव सम्पन्न करवानेे के लिए समुचित प्रबन्ध किए जाते हैं। उन्होेंने लोगों से आग्रह किया कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
    इस अवसर पर सभी को ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि किस प्रकार ईवीएम मशीन से वोट डाला जाता है। उन्हें बताया गया कि वोट डालने के बाद वे वीवीपैट पर सात सैंकेण्ड तक दिए गए मत की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। वीवीपैट में दिए गए मत का पूर्ण विवरण सुरक्षित रहेगा।
    उन्होंने कहा कि 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।
    मास्टर ट्रेनर एवं सहायक अभियन्ता सन्दीप चौहान ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियांे के तहत लगभग 100 छात्रों को जानकारी दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.