Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जाखू मंदिर में दशहरा पर्व मनाया गया
    हिमाचल प्रदेश

    जाखू मंदिर में दशहरा पर्व मनाया गया

    By Himachal VartaOctober 8, 2019
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने नशे के दानव को समाज से समाप्त करने की अपील की
    शिमला।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाखू में रावण, मेघनाद, कुम्भकरण के पुलतों को अग्नि देकर दशहरा महोत्सव हर्ष और उत्साह के साथ मनाया।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें धर्म और सत्य के मार्ग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि अंत में सत्य की ही विजय होती है।
    उन्होंने नशे के दानव को समाज से समाप्त करने के लिए लोगों से मिलजुल कर प्रयास करने की अपील की।
    उन्होंने इस अवसर पर 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले नवग्रह मंदिर की आधारशिला रखी और जाखू मंदिर परिसर में संग्रहालय का उद्घाटन किया।
    इससे पूर्व, मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया गया।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचेतक व जनमंच के समन्वयक नरेन्द्र बरागटा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, नगर निगम शिमला के उप-महापौर राकेश शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.