Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल

    By Himachal VartaOctober 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी तथा सफल बनाने का आह्वान किया तथा सभी लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा। राज्यपाल गत सायं कुल्लू के लाल चंद प्रार्थी कला केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
    राज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी यहां के लोग अपनी पुरातन संस्कृति, परम्पराओं तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित हंै। यह मेले और उत्सव इस प्रदेश के लोगों के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है जो उन्हें उत्साह और उमंग से ओत-प्रोत करते हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि वास्तव में पूरा हिमाचल अत्यधिक सुंदर है परन्तु कुल्लू जिला मनमोहक घाटियों व प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए देशभर में एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यहां प्रति वर्ष देश-विदेश के लाखों पर्यटक भ्रमण पर आते है और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हंै। उन्होंने स्थानीय लोगों से यहां के स्वच्छ वातावरण के संरक्षण और संवर्धन का आग्रह किया। यद्यपि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण एक कठिन चुनौती है लेकिन मानव जीवन का विकास इसी पर निर्भर है।
    उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें भगवान राम के जीवन से सच्चाई, बलिदान तथा उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा इन आदर्शों पर चलने से हमारा समाज खुशहाल हो सकता है।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने मेला मैदान में स्थापित भगवान रघुनाथ जी की पूजा अर्चना की।
    वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि दशहरा उत्सव अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान समय में भगवान राम की शिक्षाएं अब भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा इस उत्सव के अवसर पर किए गए व्यापक प्रबंधों के लिए सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित भी किया गया।
    उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, कुल्लू दशहरा उत्सव समिति डाॅ. रिचा वर्मा ने उत्सव की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
    हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धर्म चंद चैधरी, विधायक किशोरी लाल सागर व सुंदर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.