Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वीप के तहत मतदाताओं को किया जागरूक
    हिमाचल प्रदेश

    स्वीप के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के दृष्टिगत आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली आयोजित की गई।
    यह रैली उपमंडलाधिकारी कार्यालय राजगढ़ से बाजार होते हुए नेहरू मैदान तक गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
    रैली में नोडल अधिकारी स्वीप एवं तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने सभी को उप चुनाव की जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को अवगत करवाया कि लोकतंत्र में एक-एक मत कीमती होता है और युवाओं को यह नैतिक कर्तव्य है कि वे न केवल स्वयं मतदान करें अपितु अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। छात्रों को बताया गया कि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि ही नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी निर्भीक होकर मतदान करें।
    उन्होंने आग्रह किया कि 21 अक्तूबर, 2019 को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित उप चुनाव के दृष्टिगत अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें ताकि न केवल मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके अपितु सभी की इस पुनीत कार्य में भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके।
    विवेक नेगी ने छात्रों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरीफायेबल ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में सूक्ष्म जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि ईवीएम मशीन पर उम्मीदवार का बटन दबाने के पश्चात वे वीवीपैट में दिए गए मत की 7 सेकेंड तक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उसके बाद यह विवरण वीवीपैट में सुरक्षित रहेगा।
    स्वीप गतिविधियों के तहत छात्रों ने रैली द्वारा सभी को बढ़चढ़ कर मतदान करने का संदेश दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.