Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री द्वारा विलुप्त हो रही जीव-जन्तु प्रजातियों के संरक्षण पर बल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री द्वारा विलुप्त हो रही जीव-जन्तु प्रजातियों के संरक्षण पर बल

    By Himachal VartaOctober 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
    शिमला।
    पारिस्थितकीय संतुलन को बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जो प्रकृति की विविध पर्यावरणीय व्यवस्था को बनाए रखते हैं। यह बात गत सायं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य वन्यजीव विंग द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर मंे आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
    मुख्य मंत्री ने कहा कि पुरातन समय से ही भारतीय पौराणिक कथाओं में वन्यजीवों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पक्षियों, पशुओं, यहां तक कि सर्पों को हमारे समाज में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पर्यावरण और वन्यजीवों का संरक्षण करें। राज्य सरकार प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्व है। उन्हांेने चैहड़ फीजेंट के सफलतापूर्ण संरक्षण के लिए वन्य विभाग के वन्यजीव विंग की प्रशंसा की।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि विलुप्त हो रहे पशुओं और पक्षिओं की प्रजातियों के संरक्षण पर अधिक बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी जगत को सुरक्षित रखना महत्त्वपूर्ण है और मनुष्य का प्राचीन काल से ही वन्य जीवों और पशुओं के साथ गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का वन्यजीव सप्ताह का ‘थीम’ बर्फीले तेंदुआ पर केन्द्रित था, जोकि प्रदेश का राज्य पशु है।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया।
    उन्होंने इस अवसर पर नाटक की प्रस्तुति के लिए स्थानीय स्कूलों के दो विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपये देने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह के आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि देश व प्रदेश में वन्यजीवों का संरक्षण करें। उन्होंने वन्यजीव विंग द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी और बच्चों द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण पर आधारित नाटक प्रस्तुति की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मानव जाति द्वारा वन्यजीवों के अधिकार क्षेत्र में बढ़ते हस्तक्षेप से वन्यजीवन खतरे में है।
    प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का आयोजन देश में प्रति वर्ष 2 से 8 अक्तूबर तक पूरे मनाया जाता है।
    प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य प्राणी) डाॅ. सरिता ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया और कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन देश के लोगों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वन्य जीव सप्ताह का आयोजन बर्फीले तेंदुए के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया।
    ऑक्सफोर्ड अंतरराष्ट्रीय स्कूल, हमीरपुर की अक्षिता ठाकुर ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सुपर मेगनेट सीनियर सैकेडरी स्कूल, हमीरपुर के हर्ष कुमार ने द्वितीय और गुरूकुल पब्लिक सीनियर सैकडरी स्कूल हमीरपुर गौरी राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डी.ए.वी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिमला के सौम्य सैनी, राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घनाहट्टी के शुभम आनंद शर्मा और राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चम्बा की अदिति शर्मा ने हिन्दी नारा लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोरेंटो काॅनवेंट तारा हाॅल, शिमला की अदिति वर्मा, दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला की पलक और ब्लू स्टाॅर स्कूल, हमीरपुर की प्रगति ने अंग्रेजी नारा लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला की अक्षिता शर्मा, राजकीय माॅडल स्कूल, चम्बा की अदिति अहिर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायपुर, चम्बा ने हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे जबकि सैंट एडवर्ड स्कूल शिमला के पूरब कुलरंजन सिंह, दयानंद स्कूल शिमला की दीप्ती सूद और डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला के प्राची पीयूनस ने अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। वन्यजीव अंतर-विश्वविद्यालय प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में नौणी विश्वविद्यालय के अमन महाजन और तरुण वर्मा ने प्रथम पुरस्कार, पालमपुर विश्वविद्यालय के कुश भारद्वाज और नवजोत सिंह ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की पूजा और कार्तिक ठाकुर ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन कर्मी सुखवीर सिंह को चैहड़ फिजेंट प्रजनन केन्द्र खड़ीयून में उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।
    उप-महापौर राकेश शर्मा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.