शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल शिमला के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापकों द्वारा आत्महत्या को रोकने के उपाय विषय से सम्बन्धित चर्चाएं की गई।
मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डाॅ. दिनेश शर्मा ने आत्महत्या को रोकने में आने वाली बाधाएं, चुनौतियों, करो और मत करो तथा जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए इसके कारणों के प्रति समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रो. पी.सी. नेगी, प्रो. बलबीर वर्मा, प्रो. मनोज ठाकुर, प्रो. जी.आर. टेगटा, प्रो. मनीष गुप्ता, प्रो. सुधीर शर्मा, डाॅ. रमा ठाकुर, अन्य प्राध्यापकगण तथा छात्र भी उपस्थित थे।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15