Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप कल से चौगान में
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप कल से चौगान में

    By Himachal VartaOctober 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। यहां ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के सौजन्य से प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता लीग कम नॉक आऊट आधार पर आयोजित करवाई जा रही है। इस दौरान डे एंड नाइट मैच करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आठ जिलों के अलावा दो अकादमियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तोमर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिष्ठित राष्ट्रीय बीसी रॉय (कनिष्ठ) फुटबॉल ट्रॉफी के लिए प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम का चयन भी किया जाएगा। इसके लिए अनुभवी पूर्व फुटबॉल खिलाडिय़ों की अगुवाई में बाकायदा एक कमेटी का गठन किया गया है। जो प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों की एक लिस्ट तैयार करेगी, उसके आधार पर प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। तोमर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान पारदर्शी तथा निष्पक्ष निर्णय के लिए अनुभवी रैफरियों की तैनाती की गई है। तोमर ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला युवा एवं खेल विभाग, स्थानीय प्रशासन तथा नगर परिषद का विशेष सहयोग लिया जा रहा है।
    ये जिले लेंगे हिस्सा
    ऐतिहासिक चौगान में होने वाली प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में मेजबान सिरमौर रेड तथा ब्लू के अलावा जिला कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन के अलावा शाहपुर फुटबॉल अकादमी, साई फुटबॉल अकादमी कांगड़ा भी हिस्सा ले रहे हैं।
    ये होंगे सिलेक्शन कमेटी में
    संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट के दौरान 30 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्ररीय बीसी रॉय (जूनियर) फुटबॉल ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। इसके लिए अनुभवी चयनकर्ताओं की सब कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में रमेश कुमार, मुकेश पुंडीर, अनिल ठाकुर, ईशान, मोहित सैणी, मोहम्मद इकराम, कुलीन शर्मा, विवेक पाल, कैलाश, मनुज शर्मा, संजीव गुप्ता, संजीव सोंलकी तथा रणजीत सिंह को शामिल किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.