Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिक्षण संस्थानों व आशा वर्करों में माध्यम से दी जाएगी डेंगू और स्क्रब टाईफस से बचाव की जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    शिक्षण संस्थानों व आशा वर्करों में माध्यम से दी जाएगी डेंगू और स्क्रब टाईफस से बचाव की जानकारी

    By Himachal VartaOctober 10, 2019
    Facebook WhatsApp
    अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर डॉ. प्रियका वर्मा उपायुक्त कार्यालय में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

    नाहन। सिरमौर जिला के शिक्षण संस्थानों व आशा वर्करों के माध्यम से डेंगू और स्क्रब टाईफस के बचाव बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर डॉ. प्रियका वर्मा ने गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होने कहा कि घरों के आसपास पानी के इक्टठा होने से डेंगू के मच्छर उत्पन्न होते हैं जिससे डेंगू के फैलने की संभावनाऐं उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की नितान्त आवश्यकता है, जिस बारे लोगो को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी को आशा वर्करों को इस अभियान में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को ऐसे स्पॉट तलाश करने के निर्देश दिए जहां डेंगू के पनपने के अधिक सम्भावनाएं हो।
    इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. पराशर ने बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और वेक्टर रोग नियंत्रण कार्यक्रम बारे विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में डीपीओ डॉ. विनोद ने डेंगू के फैलने व रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों से डेंगू को जन जागरूकता अभियान के माध्यम से रोकने के लिए सहयोग की अपील कि और बताया कि डेंगू से प्रभावित व्यक्ति के लिए सिरमौर में एलीसा टैस्ट पांवटा साहिब व डॉ. वाई.एस.परमार मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क उपलब्ध है।
    बैठक में जिला में कार्यरत सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.