नाहन। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर लगाए गए अंतर-राज्य सीमा सुकेती नाका पर तैनात पुलिस नाका टीम ने दिनांक 10-10-2019 को, चैकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी (टैंपरेरी नंबर HR-56-Temp-2019) से 1032 बोतलें देसी शराब, 228 अंग्रेजी शराब व 96 बोतलें बीयर की बरामद की, जिसपर उपरोक्त गाड़ी के चालक रोहित ठाकुर, पुत्र चमेल सिंह, निवासी गाँव अम्बोन, ड़ा० कोडगा तहसील कमरऊ के विरूद्ध पुलिस थाना कालाआम में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है ।
उधर, गत दिवस खेम चन्द निवासी गाँव कोलर ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 10-10-2019, की रात करीब 8.30 बजे जब यह सड़क पर टहल रहा था तो उसी समय नाहन की तरफ से एक मोटर साईकिल बहुत तेज रफ्तार में आई और सड़क के साथ कच्चे में चल रहे एक व्यक्ति माम राज पुत्र धर्म सिंह निवासी कोलर को टक्कर मारकर मोटर साईकिल सहित मौका से भाग गया, जिसपर थाना माजरा में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है ।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28