
कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व प्रसिद्ध अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के अवसर पर आज ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, गैर सरकारी संगठनों तथा स्वयंसेवी समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनियों में गहन रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री अधिष्ठाता श्री रघुनाथ जी के अस्थाई शिविर गए और वहां पूजा-अर्चना की। वह इस अवसर पर पारम्परिक नृत्य लालड़ी में भी शामिल हुए।
परिवहन, वन एवं युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, स्थानीय विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।