Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपचुनाव के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित

    By Himachal VartaOctober 13, 2019
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर। सिरमौर जिला के 55(पच्छाद) अनुसूचित जातिद्ध निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबरए 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव तथा 24 अक्तूबरए 2019 होने वाली मतगणना के दृष्टिगत आज नाहन में निर्वाचन के लिए नियुक्त कर्मचारियों के लिए द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने की।
    आर.के. परूथी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को उचित प्रकार से तभी सम्पन्न करवाया जा सकता है जब इस कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न नियमों एवं कार्यप्रणाली से भलीभान्ति अवगत हों। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मतदान से पूर्व अभ्यास करवाया जाता है ताकि सभीए नियमों एवं मतदान में प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनों से परिचित हो सकें। उन्होंने उपचुनाव में नियुक्त सभी कर्मियों से आग्रह किया कि निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया के लिए भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दृष्टिगत नियमों में कुछ परिवर्तन किए हैं तथा सभी इनकी अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार अब उपचुनाव में 21 अक्तूबर, 2019 को मॉक पोल मतदान आरम्भ होने से 90 मिनट पूर्व किया जाएगा। अभी तक मॉक पोल मतदान आरम्भ होने से एक घण्टा पूर्व करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 08-00 बजे से सांय 05-00 बजे तक होगा।
    डॉण् आरण्केण् परूथी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्य के विषय में प्रदान की गई पुस्तिकाओं का समुचित अध्ययन करें और संशय की स्थिति में पूर्वाभ्यास में जानकारी प्राप्त कर लें ताकि मतदान दिवस पर कोई त्रुटि न हो।
    उन्होेने कहा कि आज के पूर्वाभ्यास में मतदान केन्द्रों के लिए टीम गठन तथा सभी नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी को मतदान कार्य में प्रयुक्त होने वाली मशीनों का व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में प्रयुक्त होने वाली नवीन एम.3 ईलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली से भी सभी को अवगत करवाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य जानकारी भी प्रदान की गई।
    डॉण् आरण्केण् परूथी ने कहा कि 55.पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबरए 2019 को 113 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। एक मतदान केन्द्र में 04 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। एक मतदान केन्द्र में एक पीठासीन अधिकारीए एक सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 02 मतदान अधिकारी उपसिथत रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 20 प्रतिशत अधिक कर्मियों को पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है। आज के पूर्वाभ्यास में 544 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूर्वभ्यास में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों कोे उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के सम्बन्ध में भी विस्तार सेे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, ईवीएमद्ध, वोटर वेरिफाईड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की पूरी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि मतदान से पूर्व विभिन्न मशीनों को किस प्रकार जोड़ना है। किसी भी परेशानी की स्थिति में पालन करने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
    उन्होेंने कहा कि तृतीय पूर्वाभ्यास 18 अक्तूबरए 2019 को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में प्रातः 10-00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, उपमण्डलाधिकारी नाहन विवेक शर्मा, निर्वाचन अधिकारी पच्छाद नरेश वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चैहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचन्द डोगरा, प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से उपस्थित हमीरपुर के नायब तहसीलदार विजय शर्मा सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.