Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में कुल्लू दशहरा की अहम् भूमिका: मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में कुल्लू दशहरा की अहम् भूमिका: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaOctober 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध बाॅलीवुड गायक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व है और यह व्यापारिक व पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से व्यापारी भाग लेते हैं तथा विदेशों के सांस्कृतिक दल पूरे जोश व उत्साह के साथ इस उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पाॅलिथीन मुक्त बनाने की भी आवश्यकता है जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। राज्य सरकार ने व्यक्तिगत व नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पाॅलिथीन खरीदने की नई पहल की है। इससे न केवल प्रदेश पाॅलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कुल्लू दशहरा में ‘देवधुन’ प्रस्तुत करने की अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से पारंपरिक धुनों की समृद्ध विरासत को संरक्षण मिलेगा और पर्यटकों का मनोरंजन भी होगा।
    उन्होंने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र पर छत लगाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा, ताकि खराब मौसम में भी इस तरह के आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सकें।
    इससे पूर्व, कुल्लू नगर परिषद द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू नगर परिषद को अपशिष्ट निपटान की सुविधा के लिए एक ट्रक और एक ‘हनी सक्कर’ यंत्र देने की भी घोषणा की।
    परिवहन, वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संजोने में रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर कुल्लू की उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.