Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के स्वागत में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के स्वागत में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित

    By Himachal VartaOctober 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के स्वागत में आज उच्च न्यायालय में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने 6 अक्तूबर, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 25वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था।
    कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेन्द्र सिंह ने किया।
    इस अवसर पर न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने पर वह अत्याधिक प्रसन्न व गौरवान्वित महसूस कर हैं क्योंकि यहां के लोग ईमानदार, सरल तथा भगवान से डरने वाले हैं।
    उन्होंने कहा कि न्यायपालिका देश के साथ-साथ प्रदेश में भी लोगों को न्याय दिलवाने तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा में अहम् भूमिका निभाती है। इसलिए भारत के संविधान के तहत कानून और हमारी राजनीति के लोकतांत्रिक आधार को संरक्षित करने के लिए न्यायपालिका को निचले स्तर से ही मजबूत और सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए।
    मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि उक्त तथ्यों तथा उच्च न्यायालय के लम्बित मामलों के साथ-साथ प्रदेश में निचली न्यायपालिका को ध्यान मंे रखते हुए वह न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने और सुव्यवस्थित करने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे।
    उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बार एसोसिएशन और उच्च न्यायालय के कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग और समन्वय की अपेक्षा करते हैं ताकि अदालत में आने वाले लोग संतुष्ट होकर जाएं।
    न्यायमूर्ति धर्म चन्द चैधरी ने एल. नारायण स्वामी के न्यायालय में पहले दिन पर उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया और कहा कि न्यायमूर्ति नारायण स्वामी निष्पक्ष और निडर होकर निर्णय देते हैं तथा वह न्यायाधीश के रूप में गहरा और विविध अनुभव रखते हैं। उनके दृढ़ निश्चय, गतिशील दूरदर्शिता, प्रशासनिक योग्यता, विविध अनुभव के साथ राज्य न्यायपालिका अधिक ऊंचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त करेगी।
    महा अधिवक्ता अशोक शर्मा, बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिशन के अध्यक्ष एन.एस. चन्देल तथा भारत के अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल राजेश शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
    न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कुलदीप सिंह, न्यायमूर्ति डी.डी. सूद, न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा, हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.