Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए सूक्ष्म पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण- एस.एस. पाटिल
    हिमाचल प्रदेश

    निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए सूक्ष्म पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण- एस.एस. पाटिल

    By Himachal VartaOctober 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक एस.एस. पाटिल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया है कि वे 21 अक्तूबर, 2019 को मतदान दिवस पर पूर्ण मतदान प्रक्रिया पर नजर रखें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न की जा सके। एस.एस. पाटिल आज यहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के लिए नामित सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
    एस.एस. पाटिल ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण हैं। सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को उन मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाता है, जो संवेदनशील हैं अथवा जहां अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक अपनी उपस्थिति से मतदान केंद्रों पर बेहतर कार्य निष्पादन में सहायक बनते हैं। उन्होंने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि वे मतदान दिवस पर अपने कार्य में शिथिलता न आने दें और निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर कार्य करें।
    सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों पर पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि भारत के निर्वाचन आयोग के नियमों का पूर्ण अनुपालन हो। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा गड़बड़ी पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को ध्यान देना होगा। आवश्यकता पड़ने पर वे सामान्य पर्यवेक्षक को भी सूचित कर सकते हैं।
    एस.एस. पाटिल ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक विभिन्न मतदान दलों के साथ ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे।
    सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक यह भी सुनिश्चित बनाएंगे कि मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त किसी अन्य के पास मोबाईल फोन न हों। मतदान केंद्र के अंदर कैमरा अथवा वीडियो कैमरा भी नहीं लेकर जाया जा सकता है। सूक्ष्म पर्यवेक्षक को मोबाईल फोन साथ रखने की अनुमति होगी।
    एस.एस. पाटिल ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित बनाएंगे कि मतदान दिवस पर पीठासीन अधिकारी की अनुमति से ही दिव्यांग, वृद्ध एवं रोगी मतदाताओं के साथ एक सहायक जा सके। एक सहायक केवल एक बार ही किसी मतदाता के साथ जा सकेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने कहा कि पच्छाद में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं नियमानुसार चुनाव में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने आग्रह किया कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षक निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करें और सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा बताए गए निर्देशों का ध्यान रखें।
    अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचन्द डोगरा सहित सभी 20 सूक्ष्म पर्यवेक्षक कार्यशाला में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.