Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सड़कों पर पशु छोडने पर पशु पालको को देना होगा जुर्माना-प्रियका वर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    सड़कों पर पशु छोडने पर पशु पालको को देना होगा जुर्माना-प्रियका वर्मा

    By Himachal VartaOctober 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर में सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु पालकों को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा पंचायत सचिव द्वारा पशुओं को पकड़ने पर जुर्माना देकर अपने पशु छुड़ाने होंगे।
    यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियका वर्मा ने जिला स्तरीय समनव्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं हो रही है, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है। जिससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है।
    इस बैठक में सहायक निदेशक नीरू शबनम ने बताया कि जिला सिरमौर आवार पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए अभी लगभग आठ गौंशाला कार्यरत है जिसमें से 400 से अधिक आवारा पशुओं को रखा जा रहा है और अभी भी पूरे जिला में 500 से ज्यादा आवारा पशु सड़कों पर घुम रहे है। यह तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके मध्यनजर हर दस पंचायतों के लिए एक गौंशाला का निर्माण किए जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को गौशाला निर्माण के लिए शीघ्र ही स्थान चिन्हित कर गौंशाला निर्माण करने के निर्देश दिए।
    इससे पूर्व एडीसी प्रियका वर्मा ने नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारियों को गौंशाला का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए और नगर पंचायत राजगढ़ ग्राम पंचायत संगडाह व शिलाई के अधिकारियों को भी शीघ्र गौंशाला निर्माण करने के आदेश दिए।
    उन्होंने जानकारी दी कि राजगढ़ के कोटला बडोग में शीघ्र ही गौ अभ्यारण का कार्य पूर्ण किया जाएगा, जिसमें लगभग 180 से 200 आवारा पशुओं को रखा जाएगा।
    इस बैठक में उप-निदेशक बी0बी0गुप्ता, पीओडीआरडीए सुदर्शन सिंह, बीडीओ नाहन अनुप शर्मा व अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजुद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.