Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कालेज प्रिंसिपल अब 60 के ही होंगे रिटायर
    चण्डीगढ़

    कालेज प्रिंसिपल अब 60 के ही होंगे रिटायर

    By Himachal VartaOctober 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। कुलपति और सिंडिकेट के बीच ढाई महीने की खींचतान और मनमुटाव के बाद पंजाब विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक ‘सौहार्दपूर्ण’ माहौल में हुई, जिसमें पिछले महीने के एजेंडा के अलावा टेबल एजेंडा भी क्लीयर कर लिया गया और वह भी पहले के मुकाबले कम वक्त की बैठक करके। कुलपति प्रो. राज कुमार भी बैठक में आज नरमी से पेश आये। पंजाब विश्वविद्यालय ने कैंपस के टीचर्स की तरह कालेज प्रिंसिपलों को 65 साल की आयु तक अब तक मिलने वाला सेवा विस्तार समाप्त कर दिया है। किसी भी कालेज के प्रिंसिपल चाहे वह कांस्टीचुएंट कालेज हो या एफिलिएटिड, 60 साल के बाद कोई सेवा विस्तार नहीं दिया जायेगा। हालांकि जिन्हें एक्सटेंशन दी जा चुकी हैं, वे काम करते रहेंगे। बीएड कालेजों के प्रिंसिपल को डिग्री कालेज में और डिग्री कालेज के प्रिंसिपल को बीएड में न लगाये जाने पर भी रजामंदी हो गयी, इसके लिये कुछ औपचारिकताओं को जल्द एग्जामिन कर लिया जायेगा। इसी के साथ सिंडिकेट ने कालेजों को पेंडिंग फीस व ड्यूज पीयू को जमा कराने के लिये और 7 कार्य दिवस का वक्त देने का फैसला लिया है। साथ ही सभी कांस्टीचुएंट कालेजों में गेस्ट/कांट्रेक्ट पर टीचरों को फुल सैलरी पर टेम्परेरी रखने का फैसला लिया गया। पता चला है कि कैंपस में फैकल्टी के जिन 26 पदों को भरने पर ठनी थी, अब बात बनती नजर आ रही है। तीन पदों को क्लीयर कर दिया गया है जबकि 9 पद रोस्टर के चक्कर में फंस सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.