Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद में उप-चुनाव के लिए तीसरा व आखिरी पूर्वाभ्यास सम्पन्न
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद में उप-चुनाव के लिए तीसरा व आखिरी पूर्वाभ्यास सम्पन्न

    By Himachal VartaOctober 18, 2019
    Facebook WhatsApp

    23 मतदान केन्द्रों में वेब केमरा से की जाएगी निगरानी
    नाहन।
    सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी 560 अधिकारियों व कर्मचारियों जिसमें 2 महिला कर्मियों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन में नियुक्त 16 महिला अधिकारियों, 136 पीठासीन अधिकारियों, 136 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 272 मतदान अधिकारियों ने तीसरे व अंतिम पूर्वाभ्यास में भाग लिया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमण्डलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी पच्छाद नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद उप-चुनाव में 23 मतदान केन्द्रों में लाईव वेब कास्टिंग द्वारा चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इन वेब कैमरा के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली, निर्वाचन कार्यालय शिमला, जिला निर्वाचन कार्यालय नाहन व निर्वाचन अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के कार्यालय में निगरानी की जाएगी।
    उन्हाेंने पूर्वाभ्यास के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी तथा शांति पूर्ण ढंग से चुनाव पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए निर्देशानुसार मतदान आरंभ होने से 90 मिनट पूर्व मॉक पॉल करवाने के निर्देश दिए तथा उन्हाेंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में चुनाव संबंधी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है व मतदान प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।
    इस पूर्वाभ्यास में भारत इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटिड के इंजीनियर विजय कुशवाह ने एम-3 इवीएम मशीन के बारे में सभी अधिकारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
    इस अवसर पर तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी, तहसीलदार पच्छाद हिरा लाल हिमराल, नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चन्द डोगरा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.