सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने जारी की रैंकिंग
नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अपनी स्वयं की परिकल्पना से साकार हुई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के बेहतर कार्यान्वयन में सिरमौर जिला ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 16 सितंबर से प्रदेश में शुरू की गई इस हेल्पलाइन के कार्यान्वयन व प्रगति को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी की गई पहली रिपोर्ट के मुताबिक सिरमौर जिला ने इस अवधि में दर्ज हुई विभिन्न शिकायतों में से 36.57 फीसदी शिकायतों का समाधान करके समूचे प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल किया है । उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि यह रिपोर्ट 16 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक की अवधि पर आधारित है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर जिला सिरमौर से संबंधित 905 शिकायतें दर्ज हुई थी। इस अवधि के दौरान इनमें से 331 शिकायतों का पूर्ण समाधान हो चुका है। इसके अलावा अन्य 192 भी आंशिक समाधान पर हैं। जबकि 323 इस दिशा में प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की अहमियत को समझते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि जारी की गई पहली रिपोर्ट के अनुसार सिरमौर जिला के बाद मंडी जिला दूसरे जबकि बिलासपुर जिला तीसरे स्थान पर आंका गया है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के साथ कुल 63 विभागों को जोड़ा गया है। गत 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के मध्य मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से कुल 63805 कॉल रिसीव की गई।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28