Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के बेहतर कार्यान्वयन में सिरमौर जिला प्रदेश भर में अव्वल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के बेहतर कार्यान्वयन में सिरमौर जिला प्रदेश भर में अव्वल

    By Himachal VartaOctober 18, 2019
    Facebook WhatsApp

    सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने जारी की रैंकिंग
    नाहन।
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अपनी स्वयं की परिकल्पना से साकार हुई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के बेहतर कार्यान्वयन में सिरमौर जिला ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 16 सितंबर से प्रदेश में शुरू की गई इस हेल्पलाइन के कार्यान्वयन व प्रगति को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी की गई पहली रिपोर्ट के मुताबिक सिरमौर जिला ने इस अवधि में दर्ज हुई विभिन्न शिकायतों में से 36.57 फीसदी शिकायतों का समाधान करके समूचे प्रदेश में अग्रणी स्थान हासिल किया है । उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि यह रिपोर्ट 16 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक की अवधि पर आधारित है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर जिला सिरमौर से संबंधित 905 शिकायतें दर्ज हुई थी। इस अवधि के दौरान इनमें से 331 शिकायतों का पूर्ण समाधान हो चुका है। इसके अलावा अन्य 192 भी आंशिक समाधान पर हैं। जबकि 323 इस दिशा में प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की अहमियत को समझते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि जारी की गई पहली रिपोर्ट के अनुसार सिरमौर जिला के बाद मंडी जिला दूसरे जबकि बिलासपुर जिला तीसरे स्थान पर आंका गया है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के साथ कुल 63 विभागों को जोड़ा गया है। गत 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के मध्य मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से कुल 63805 कॉल रिसीव की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.