शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिलासपुर जिला के प्रमुख शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वसंथा बंडारू भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्होंने नैना माता के दर्शन किए। उन्होंने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को निर्देश दिए हैं कि वह मंदिर के लिए एक्सकलेटर की संभावनाएं पता कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उसे सरकार को भेज कर उस पर विचार किया जा सके।
राज्यपाल ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार से बात कर वहां एक पर्यटन केंद्र विकसित करने के प्रयास करेंगे ताकि दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और तेलंगाना सरकार के सहयोग से दक्षिण भारत में हिमाचल के शक्ति पीठों का प्रचार किया जाएगा ताकि पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी लाई जा सके।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28