Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के समर्थन में नारग तथा सराहन में की जनसभाएं
    हिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के समर्थन में नारग तथा सराहन में की जनसभाएं

    By Himachal VartaOctober 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के समर्थन में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग तथा सराहन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं की तथ्यहीन तथा भ्रामक बयानवानी के बावजूद भी भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई जिससे वह घबराए हुए हंै। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में कांग्रेस नेताओं के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध न कोई मुद्दा है न कुछ कहने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मात्र बयानवाजी में विश्वास नहीं रखती तथा प्रदेश के विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही प्रदेश के लोगों के हित में कई ऐतिहासिक कल्याणकारी निर्णय लिए है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न निर्णयों को कार्यान्वित किया है जिससे प्रदेश के लोगों की आर्थिकी निश्चित रूप से सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन मंच कार्यक्रम को राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी सराहा गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही अपने प्रथम निर्णय में वृद्धजनों की वृद्धावस्था पैंशन को बिना किसी आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है, जिससे 1.30 लाख वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 भी शुरू की है, जो प्रदेश के लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में वरदान साबित हो रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में मजबूत राष्ट्र बन कर उभरा है और विश्व ने भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत से ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जैसे कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाया जाना, जोकि घाटी में आतंकवाद व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मुख्य कारण था। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में शान्ति, प्रगति तथा समृद्धि के नए युग का सूत्रपात होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर अपने आप में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के देश में सबसे अधिक वोट मिले सबसे ज्यादा था तथा सबसे अधिक वोट प्रतिशत जीत का अंतर भाजपा सांसद श्री किशन कपूर का था, जो कांगड़ा संसदीय सीट से हैं।
    उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में राष्ट्र को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में विश्व शक्ति बन कर उभरा है।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से देश के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 50 करोड़ लोगों को लाया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी गरीब मरीज पैसे की कमी के कारण विशेषीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजना के तहत राज्य के 22 लाख लोगों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत न आने वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए राज्य में हिम केयर योजना शुरू की है।
    मुख्यमंत्री ने पच्छाद के लोगों से आग्रह किया कि विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चिित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में मतदान करें।
    इस मौके पर कांग्रेस से संबंधित कई परिवार भाजपा में शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.