शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों लाहौल स्पिति, किन्नौर और चंबा के पांगी तथा भरमौर की ऊंची चोटियों पर आज दोपहर बाद से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। मौसम में आए ताजा बदलाव से राज्य का पूरा जनजातीय क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। मौसम में इस बदलाव का असर निचले क्षेत्रों में भी देखने को मिला है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते जहां लाहौल और स्पिति घाटी के बीच सड़क संपर्क अभी से बंद हो गया है वहीं मनाली लेह सड़क पर भी यातायात अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है और बारालाचा दर्रे और सरचू से राहत व बचाव चौकियां हटा ली गई हैं। साथ ही लाहौल स्पिति और किन्नौर जिला प्रशासन ने लोगों को अत्यधिक ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जाते वक्त एहतियात बरतने को भी कहा है। जानकारी के मुताबिक लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज दूसरे दिन भी हिमपात हुआ जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। इससे घाटी में ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। केलांग में आज न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री, कल्पा में 4, मनाली में 6, कुफरी में 8, डलहौजी में 9.9 और शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्तूबर तक राज्य के अनेक इलाकों में वर्षा और बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12