Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन-2019 का नोटिस जारी
    हिमाचल प्रदेश

    पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन-2019 का नोटिस जारी

    By Himachal VartaOctober 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। राज्य निर्वाचन आयोग शिमला की अधिसूचना के अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन- 2019 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की अनुपालना में उपायुक्त, जिला सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी द्वारा भी निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस प्रारूप-17 पर जारी कर दिया गया है ।
    नोटिस के मुताबिक जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के कुल 17 पद रिक्त हैं जिसमें विकास खण्ड शिलाई में पंचायत समिति वार्ड संख्या 15 नाया पंजौड तथा ग्राम पंचायत बकरास के उप प्रधान पद, विकास खण्ड संगडाह ग्राम पंचायत माईना घडेल के वार्ड नं0-01 व ग्राम पंचायत सैंज के वार्ड नं0-03 , विकास खण्ड पच्छाद की ग्राम पंचायत द्राबली के प्रधान पद , विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के प्रधान पद व ग्राम पंचायत सैंन की सैर के वार्ड नं0- 01 , विकास खण्ड पॉंवटा साहिब के ग्राम पंचायत डाण्डा के वार्ड नं0-03 , ग्राम पंचायत टटियाना के वार्ड नं0-01 , ग्राम पंचायत दुगाना के वार्ड नं0-02, ग्राम पंचायत पातलियों के वार्ड नं0-01, ग्राम पंचायत डोबरी सालवाल के वार्ड नं0-02, ग्राम पंचायत बढाना के वार्ड नं0-05, ग्राम पंचायत पिपलीवाला के वार्ड नं0-06, ग्राम पंचायत अम्बोया के वार्ड नं0-05, विकास खण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत शलाणा के वार्ड नं0-03 व ग्राम पंचायत नेहर पाव के वार्ड नं0-03 शामिल है।
    उपरोक्त रिक्त पदो ंके निर्वाचन करवाने हेतू डा0 आर0 के परूथी ,उपायुक्त, जिला सिरमौर द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है और उन्हें सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त करने हेतू भी अधिकृत किया गया है । राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 1, 2 व 4 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11 से 3 बजे सांय तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे । 5 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी । 7 नवम्बर को प्रातः 10 से 3 बजे सांय नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे तथा 17 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान किया जाना है ।
    उपरोक्त निर्वाचन के दौरान विकास खण्ड शिलाई में पंचायत समिति सदस्य का निर्वाचन होने के दृष्टिगत पूरे विकास खण्ड शिलाई में आचार सहिंता रहेगी और अन्य विकास खण्डों में केवल उन्ही ग्राम पंचायतों में आचार संहिता रहेगी जहंा पर निर्वाचन होना है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.