Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»श्री रेणुकाजी मेले में इंटरएक्टिव प्रदर्शनी पर रहेगा फोकस- उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    श्री रेणुकाजी मेले में इंटरएक्टिव प्रदर्शनी पर रहेगा फोकस- उपायुक्त

    By Himachal VartaOctober 22, 2019
    Facebook WhatsApp


    नाहन। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान स्थापित होने वाली प्रदर्शनी में उन प्रदर्शनी पर फोकस रहेगा जो इंटरएक्टिव होंगी। प्रदर्शनों की रूपरेखा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा0 आरके परुथी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनों की स्थापना का मुख्य लक्ष्य इंटरएक्टिव रहना चाहिए ताकि लोगों की ना केवल उसमें सहभागिता रहे बल्कि उन्हें उपयोगी जानकारी भी मौके पर ही मिल सके।
    उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित स्टालों के अलावा जल शक्ति अभियान, पौधा रोपण, फिट इंडिया मूवमेंट और पालिथीन हटाओ जैसे विषयों पर आधारित प्रदर्शनी भी शामिल रहेंगी। उन्हांेने यह भी कहा कि विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे उपयोगी पेड़ पौधों की संरक्षण, रूफटाप वाटर हार्वेस्टिंग के अलावा किसानों की आय को दोगुना करने की व्यवहारिक तौर तरीकों, सांप और मच्छरों को दूर रखने की क्षमता रखने वाले पौधों, नए और उपयोगी फल पौधों पर आधारित प्रदर्शनी की स्थापना करना संबंधित विभाग सुनिश्चित करेंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक खेती की उपयोगिता को स्वास्थ्य के लाभ की दृष्टि से प्रदर्शित किया जाना चाहिए ताकि प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस बात की भी जरूरत है कि कृषि और बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में आयुर्वेद विभाग का कन्वर्जेंस भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान किंकरी देवी अवार्ड को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि बताया कि पालिथीन हटाओ अभियान के तहत पंचायतों में कपड़े के थैलो को वितरित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मेले के समापन अवसर पर की जाएगी। एक विकासखंड से शुरू किए गए इस अभियान को चरणबद्व तरीके से जिले के अन्य विकास खंडों में भी ले जाया जाएगा।
    उन्होंने यह भी बताया कि इस मौके पर पॉलीथीन और पलास्टिक की खाली बोतलों से पॉलीब्रिक तैयार करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली स्टिक उपकरण को भी वितरित करने की योजना है।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा के अलावा एसडीएम नाहन विवेक शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.