शिमला। परिवहन विभाग ने सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने एवं हिमाचल प्रदेश को शून्य चालान राज्य बनाने के उद्देश्य से नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय ‘आओ सड़क सुरक्षा को अपनी संस्कृति और हिमाचल को शून्य चालान राज्य बनाएं’ बनाएं रखा गया है। उन्होंने कहा कि नारा लेखन प्रतियोगिता के लिए प्रथम नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 तक प्रतिभागी अपने नारे भेज सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रथम नवम्बर, 2019 को परिवहन विभाग के फेसबुक/ट्विटर/यू-टयूब पेज पर शेयर किए जाने वाले लिंक पर अपने नारे का पंजीकरण करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी अपने विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं प्रधानाचार्य से भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15