Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सफलता के लिए अनुशासन एवं समर्पण आवश्यक-राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    सफलता के लिए अनुशासन एवं समर्पण आवश्यक-राज्यपाल

    By Himachal VartaOctober 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा वर्ग का आह्वान किया है कि वे अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें ताकि वे भविष्य में देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। राज्यपाल गत सांय सोलन जिला के कंडाघाट में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे।
    बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन एवं समर्पण के साथ ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का यही मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से महापुरूषों का जीवन चरित्र पढ़ें और इससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सत्त रूप से अपने चरित्र का विकास करना होगा। इस दिशा में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की जानकारी के साथ-साथ महापुरूषों का जीवन चरित्र सहायक बनेगा।
    राज्यपाल ने कहा कि युवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लें। उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारें ताकि वे देश के उत्तरदायी नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय में समय बिताना चाहिए।
    बंडारू दत्तात्रेय ने सभी का आह्वान किया कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वछता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश, प्रदेश एवं अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध होना होगा।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का अवलोकन भी किया।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
    इस अवसर पर राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट की प्रधानाचार्य विनीता आर्या ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता, संस्थान के प्राध्यापक एवं छात्राओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.