शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को चुनने के लिए जनता का धन्यवाद किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास जताया है जो प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप-चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के लगभग दो साल के कार्यकाल में जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न विकासात्मक और रोज़गार सृजित योजनाएं आरम्भ की हंै जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए अनेकों कार्य किए हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15