मंडी। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पात्र किसानों को हर महीने 3 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। योजना के तहत किसानों को मामूली अंशदान पर 60 साल की आयु के बाद यह पेंशन मिलेगी। उपायुक्त इस बारे में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कृषि विभाग की योजनाओं व बीते पौने 2 साल की उपलब्धियों को पत्रकारों के साथ साझा किया गया। कृषि विभाग मंडी के उपनिदेशक जीत सिंह ने विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई भी सीमांत किसान, जिनके पास दो हेक्टेयर तक ही खेती की जमीन है, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आयु के हिसाब से न्यूनतम 55 रुपए तथा अधिकतम 200 रुपए मासिक अंशदान देना होगा।
रजिस्ट्रेशन कराना होगा
पहले पेंशन के इच्छुक किसानों को लोकमित्र केंद्र पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस मौके कृषि विभाग के उपनिदेशक जीत सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा शेर सिंह, जिला कृषि अधिकारी नवीन खोसला, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेश कुमार, विषय वाद विशेषज्ञ हितेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28