शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ आज यहां बालिका आश्रम टूटीकंडी में दीपावली के अवसर पर आश्रम की बालिकाओं को मिठाई, फल तथा पटाखे वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से अध्ययन करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस आश्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के फर्श तथा अन्य मुरम्मत कार्यों के लिए भी धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डाॅ. भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28