शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा और आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी लोगों को इस पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15