शिमला। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जयराम सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीवाली पर महंगाई की मार का एक और तोहफा दे दिया है। कांग्रेस का कहना है कि उपचुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने पहले ही कह दिया था कि वे चुनाव के बाद प्रदेशवासियों को एक बढ़िया तोहफा देंगे, सो उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में एक बयान में कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से जहां मालभाड़ा की लागत बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ लोगों को और अधिक महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक मंदी से लोग पहले ही परेशान हैं। सरकार के ऐसे जनविरोधी निर्णय से साफ है कि उसे लोगों की दुख तकलीफ से कुछ लेना-देना नहीं है। राठौर ने कहा कि देश में उद्योगों में कामगारों की छंटनी हो रही है। विकास दर में कमी आ रही है। देश के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को इस आर्थिक मंदी के दौर में बढ़ती महंगाई से राहत के उपायों की सख्त जरूरत है। राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाए गए वैट के निर्णय को वापिस लिया जाए।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15