नाहन। सहायक आयुक्त सिरमौर डा. प्रियंका चन्द्रा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में 28 अक्तूबर, से 2 नवम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत उपस्थित कर्मचारियों को ईमानदारी को प्रोत्साहन देने तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता बारे सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक, राजनैतिक तथा समाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बडी़ बाधा है जिसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गो को एकजूट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उचितम मानकों के प्रति वचनबद्ध होकर भ्रष्टाचार के विरूद्व संघर्ष में साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करना, न तो रिश्वत लेना तथा न ही रिश्वत देना, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ करना, जनहित में कार्य करना, अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करना तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट सम्बन्धित ऐजेन्सी को देकर भ्रष्टाचार के उन्मूलन में अपनी सार्थक भूमिका अदा की जा सकती है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28