श्री रेणुका जी।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर मेला मैदान में सामने के 224 प्लॉटों की बिक्री हो चुकी है। इससे रेणुका विकास बोर्ड को 24 लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। अभी तक के सभी प्लॉटों को बोली पर दिया गया है। प्लॉटों की खरीद को लेकर दूसरे दिन भी व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। बुधवार को दूसरे दिन 75 प्लॉटों की बिक्री की गई। इससे बोर्ड को 9 लाख रुपये की राशि मिली है। जबकि पहले दिन 150 प्लॉटों की बिक्री से 15 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। मेला मैदान में पहली पंक्ति में 345 प्लॉटों को तैयार किया गया है। जबकि पिछले श्रेणी में भी प्लाटों को बनाया गया सभी प्लॉट बोली के आधार पर ही दिए जा रहे हैं। मेला रेणुका के प्लॉट आवंटन प्रभारी व ददाहू के तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि दो दिनों के भीतर ही 224 प्लॉटों की बिक्री से 24 लाख रुपये की राशि इकट्ठी की जा चुकी है। जबकि प्लॉट की दरों को पिछले वर्ष की दरों के अनुसार ही निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कानूनगो केआर भारद्वाज, गुलाब शर्मा, धर्मदत्त शर्मा, पटवारी राम सिंह ठाकुर, रिंकू धीमान सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15