सर्व सम्मति से चुने जाने पर सभी ने दी बधाई
नाहन। नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में श्री प्रताप ठाकुर को सर्व सम्मति से मंडल का अध्यक्ष चुना गया। मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए केवल एक ही नामांकन श्री प्रताप ठाकुर की ओर से दाखिल किया गया। अन्य किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। लिहाजा श्री प्रताप ठाकुर को सर्व सम्मति से मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया।
नाहन भाजपा मंडल चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंद राम कश्यप ने यह जानकारी प्रदान की।
श्री नंद राम कश्यप ने बताया कि जिला प्रतिनिधि के रूप में श्री विनय कुमार और प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में श्री दीन दयाल का नामांकन हुआ। अन्य किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन दालिख नहीं किया। श्री विनय कुमार को सर्व सम्मति से जिला प्रतिनिधि और श्री दीन दयाल वर्मा को सर्व सम्मति से प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28