रेणुका जी। अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के लिए प्लाटों के आवंटन का कार्य लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाली व्यापारी इस मेले में खासी रुचि ले रहे हैं। मेला मैदान में प्रथम पंक्ति के 345 प्लाटों में से करीब 320 प्लाट बोली के माध्यम से बेचा जा चुका है, वहीं पिछली पंक्ति के प्लाटों के लिए भी काफी कारोबारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्लाटों के आवंटन का कार्य देख रहे मेला प्रभारी तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही शेष बचे प्लाटों को भी बेच दिया जाएगा। वहीं गिरी नदी पर बनने वाले अस्थाई पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मेले से पूर्व अस्थाई पुल के निर्माण कार्य को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष गिरी नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण पुल निर्माण में बाधा आ रही है जिसके लिए नदी के पानी को दूसरी ओर मोड़कर जल स्तर को कम कर पुल के निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इस पुल के निर्माण से पैदल मेला स्थल तक जाने वालों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वही मार्ग में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगा।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15