Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»भूपेंद्र हुड्डा बने सीएलपी लीडर, नेता प्रतिपक्ष भी होंगे
    हरियाणा

    भूपेंद्र हुड्डा बने सीएलपी लीडर, नेता प्रतिपक्ष भी होंगे

    By Himachal VartaNovember 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को इसका ऐलान किया। पार्टी की ओर से इस संदर्भ में लिखित आदेश भी जारी किये गये हैं। इससे पहले, शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में सीएलपी लीडर के नाम को लेकर चर्चा हुई थी। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर चंडीगढ़ आये मधुसूदन मिस्त्री ने सभी विधायकों से वन-टू-वन बातचीत की थी। बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के अलावा आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को छोड़कर बाकी 30 विधायक मौजूद थे। सभी विधायकों ने सीएलपी लीडर का फैसला लेने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया था। विधानसभा में चुनकर आये 31 विधायकों में से 26 की गिनती हुड्डा के नजदीकियों में होती है। प्रदेश की नयी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसमें उठाये जाने वाले मुद्दों को लेकर हुड्डा सोमवार को ही चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक करेंगे। 4 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होना है। नया स्पीकर आने के बाद ही पार्टी की ओर से उन्हें सीएलपी लीडर के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.