Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का सबसे मजबूत स्तंभ-उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का सबसे मजबूत स्तंभ-उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वृद्धजन दिवस के बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का सबसे मजबूत स्तंभ है।
    डॉ0 परूथी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक दिवस बनाने का उद्देश्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के अलावा उनके वर्तमान समस्याओं के बारे में जनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज परिवार, समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव के बिना संभव नहीं हो पाएगा।
    इस बैठक में जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों ने शहर व जिला के विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त सिरमौर को अवगत कराया। जिसमें नाहन शहर में साफ-सफाई, चंडीगढ़ से आने वाली बसों का दो सड़का से नाहन न आकर सीधे देहरादून निकल जाना, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की उचित व्यवस्था का न होना और डॉ0 वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों की पेश आ रही विभिन्न समस्याएं और शहर में लग रहा जाम आदि प्रमुख थे।
    इस बैठक में एक वरिष्ठ नागरिक के सवाल का जवाब देते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर राज कृष्ण शर्मा ने कहा कि पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्बर 112 पर कॉल कर सकते है, जिसमें विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित होती है और शिकायतकर्ता का नाम भी गुप्त रखा जाता है।
    इस बैठक में उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि शीघ्र ही वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा और जिला के विकास के लिए वरिष्ठ नागरिकों से सहयोग की अपील भी की।
    इस बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का बैठक में स्वागत करते हुए सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
    इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा सभी उपमंडल अधिकारी और जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.