Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला और मनाली में चार नवम्बर से हाॅर्न नाॅट ओके अभियान
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला और मनाली में चार नवम्बर से हाॅर्न नाॅट ओके अभियान

    By Himachal VartaNovember 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग सभी हितधारक विभागों के साथ 4 से 20 नवम्बर, 2019 तक शिमला एवं मनाली में ‘हाॅर्न नाॅट ओके’ अभियान चला रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा गत वर्ष अगस्त माह में पर्यटकों और आम नागरिकों में मनाली व शिमला शहरों में ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आरम्भ किया गया था।
    निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डी.सी. राणा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रार्थना सभा के दौरान ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों को लेकर लेक्चर दिए जायेंगे। विद्यार्थियों को हाॅर्न नाॅट ओके के स्टिकर अपने परिजनों की गाड़ियों पर चिपकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण विषय पर आयोजित भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, प्रस्ताव लेखन भी इस अभियान का अंग होंगे।
    उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों से सप्ताह में एक दिन विद्यालय से बाहर ‘नो हाॅर्न प्लीज़’, ‘दिस ईज़ साईलैंस जोन’, ‘स्कूल एरिया नो हाॅर्न प्लीज़’, ‘हांेकिंग इज प्रोहिबिटिड’ आदि बोर्डों के माध्यम से इस अभियान का प्रचार करने का आग्रह किया जाएगा। शिमला शहर के महाविद्यालयों में हाॅर्न नाॅट ओके पर आधारित विशेष लेक्चर भी आयोजित किए जाएंगे तथा स्कूलों और महाविद्यालयों में इस विषय पर चित्रकला, वाद-विवाद, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
    डी.सी. राणा ने कहा कि शिमला यातायात पुलिस इस दौरान शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रेशर हाॅर्न बजाने वाले वाहन चालकों के चालान भी करेगी। शहर में हाॅर्न नाॅट ओके अभियान के अंतर्गत होने वाले चालानों के लिए एक विशेष दिवस घोषित करने पर विचार किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन विभाग, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आदि के चालकों और शिमला क्षेत्र के टैक्सी और ट्रक आॅपरेटर यूनियन के लिए शहर में जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। जागरूकता सामग्री और स्टिकर 4, 5, 13, 14, 18 तथा 19 नवम्बर शिमला और आसपास के क्षेत्रों में वितरित की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.