श्री रेणुका जी। तीर्थ स्थल रेणुका जी के मेला मैदान में 2 दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें क्षेत्र की कुल 11 टीमों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। पुलकित सिंगला ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम सीएसके धारीदार को 51 सौ रुपए नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरीश गर्ग यूथ प्रेसिडेंट भाजपा रेणुका जी ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन कर्ताओं को मुबारकबाद दी तथा विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमशः 5100 और 2100 का नगद पुरस्कार दिया। वहीं अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से 1100 की नगद राशि भी भेंट की ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर देवेंद्र कुमार पुलकित सिंगला, अजय कुमार, अश्वनी कुमार के योगदान की उन्होंने सराहना की।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28