Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जीएसटी राजस्व बढ़ाने और रिटर्न प्रतिशतता दर बढ़ाने को दें प्राथमिकताः संजय कुंडू
    हिमाचल प्रदेश

    जीएसटी राजस्व बढ़ाने और रिटर्न प्रतिशतता दर बढ़ाने को दें प्राथमिकताः संजय कुंडू

    By Himachal VartaDecember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने रविवार सायं हिमाचल भवन चण्डीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्व बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
    संजय कुंडू ने जीएसटी राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि रिटर्न भरने की प्रतिशतता को वर्तमान की दर से बढ़ाते हुए इसे 95 प्रतिशत तक लाया जाए ताकि सरकार के राजस्व में बढ़ौतरी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीएसटी के जो पंजीकृत करदाता पिछले छः माह से अपना टैक्स रिटर्न नहीं भर रहे हैं, उनके पंजीकरण रद्द किए जाएं।
    उन्होंने कहा कि जीएसटी में जिन करदाताओं का दो बार पंजीकरण हुआ है उनको भी रद्द किया जाए। इसके अलावा, उन ठेकेदारों के पंजीकरण को भी रद्द करने को कहा है जिन्होंने जीएसटी लागू होने के समय तो पंजीकरण करवाया लेकिन वर्तमान में निष्क्रिय चल रहें है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो करदाता केन्द्र के अधिकार क्षेत्र में आते है और अपनी रिटर्न नहीं भर रहे हैं, उनका मामला केन्द्रीय जीएसटी आयुक्त से उठाया जाए।
    प्रधान सचिव ने जीएसटी रिटर्न भरने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और समस्त जिला प्रभारियों को मीडिया के माध्यम से विज्ञापन व प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने जिलावार जीएसटी के राजस्व एकत्रीकरण का अवलोकन किया व राजस्व बढ़ाने बारे निर्देश दिए। राजस्व जिला दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणु ने नवम्बर, 2018 में 6.92 करोड़ की तुलना में नवम्बर, 2019 तक 633 प्रतिशत वृद्धि के साथ 50.72 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व एकत्र किया। राजस्व जिला बीबीएन ने नवम्बर, 2018 में 139.63 करोड़ रुपये की तुलना में नवम्बर, 2019 में 252.53 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया, जिसकी वृद्धि दर 80.85 प्रतिशत रही।
    इसी प्रकार जिला सिरमौर ने पिछले वर्ष नवम्बर में 39.67 करोड़ का जीएसटी राजस्व एकत्र किया था, जो इस वर्ष नवम्बर माह तक 52.13 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 60.35 करोड़ रुपये रहा। जिला सोलन ने पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 178.49 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया, जो इस वर्ष नवम्बर माह तक बढ़कर 203.72 करोड़ हो गया। जिला बिलासपुर ने नवम्बर, 2018 तक 50.74 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया था, जो इस वर्ष नवम्बर माह में बढ़कर 54.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
    श्री कुंडू ने राजस्व बढ़ौतरी की अनुपालना के लिए अगले माह शिमला में एक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए, जिसमें मुख्यतः आबकारी नीति, आबकारी राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब की बिक्री रोकने के बारे में चर्चा की जाएगी।
    दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी यू.एस राणा व जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर व राजस्व जिला बीबीएन के प्रभारी तथा सहायक आयुक्त बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.